भारत
गैर जनपदीय तश्कर गिरफ्तार,मोटरसाइकिल से खरीददारों को पहुंचाता था खेप
पीजीआई थाने की पुलिस ने राजधानी में गांजे की कालाबाजारी करने वाले गैर जनपद के तश्कर को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है
पीजीआई / लखनऊ। पीजीआई थाने की पुलिस ने राजधानी में गांजे की कालाबाजारी करने वाले गैर जनपद के तश्कर को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है।
प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह के मुताबिक शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और थाना क्षेत्र के शहीद पथ की सर्विसलेन के किनारे सीवेज प्लांट के पास घेरा बंदी कर एक बाइक सवार को हिरासत में ले लिया।हिरासत में लिये गये युवक की तलाशी में पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल के हैंडल में टंगी काली पालीथीन से 1.370 किग्रा गांजा बरामद कर लिया।आरोप है कि आरोपी युवक मोटरसाइकिल से ही खरीददारों को गांजा बेच रहा था।जामा तलाशी में पुलिस ने युवक के पास से कुछ नकदी और मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया।सख्ती से की गयी पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम अंकित गुप्ता है और वो बाराबंकी जनपद की आवास विकास कालोनी का निवासी है।आरोपी अंकित ने ये भी बताया कि वो बाराबंकी से गांजे की खेप राजधानी में लाता था और खरीददारों को बेचता था।पुलिस के मुताबिक अंकित के खिलाफ 2025 में भी सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया था।पीजीआई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
#UPPolice #CrimeNews #SwatantraPrabhat #Lucknow #UttarPradesh #PoliceAction #LatestNews #CrimeUpdate #LucknowNews #DrugSeizure #NDPSAct #DrugCrime #DrugTrafficking #DrugSmuggling #UPCrime #LucknowPolice #IllegalDrugTrade #BarabankiNews #PGI #PGIPolice #GanjaSmuggling #GanjaSmuggler #GanjaSeized #Barabanki #CannabisSmuggling


Comments