बेटी के तिलक की तैयारी करने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, खुशियों वाले घर में पसरा मातम

बांदा बहराइच मार्ग पर ज्ञानू ढाबा के निकट बृहस्पतिवार देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रॉपर्टी कारोबारी नीरज सिंह (50) की मौत हो गई

Abhinav Shukla Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। बांदा बहराइच मार्ग पर ज्ञानू ढाबा के निकट बृहस्पतिवार देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रॉपर्टी कारोबारी नीरज सिंह (50) की मौत हो गई।
 
शुक्रवार को उनकी बेटी का तिलक जाना था और 25 नवंबर को शादी होनी थी। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पूरे टोड़ी मजरे सेमरपहा गांव  के रहने वाले नीरज सिंह बेटी की शादी की तैयारी के सिलसिले में बाइक से लालूमऊ की ओर जा रहे थे।
 
ज्ञानू ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
 
खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। नीरज सिंह के छोटे भाई पंकज, पत्नी नीलम, बेटे विराट और बड़ी बेटी हर्षिता समेत परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। उनके शुभचिंतकों में भी शोक की लहर दौड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय नीरज हेलमेट नहीं पहने थे।प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें