नवीनतम
राजनीति
भारत
चोरीके तीन आरोपी गिरफ्तार: इटवा पुलिस ने नगदी समेत सामान बरामद कर वारदात का खुलासा किया
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जनपदीय एन्टीथेफ्ट टीम व थाना इटवा पुलिस एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना इटवा में स्थित डिलीवरी प्वाइंट लिमिटेड के ऑफिस व गोदाम में हुई चोरी का किया गया सफल अनावरण माल व नकदी समेत 3 अभियुक्तको गिरफ्तार किया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1 एचपी का लैपटॉप, 1 एलसीडी मॉनिटर, 1 एप्पल मोबाइल, 01 सैमसंग मोबाइल, व 1 वीवो मोबाइल व 1000 रुपए नगद बरामद किया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डॉ0 अभिषेक महाजन जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अनिल दुबे थाना इटवा के कुशल नेतृत्व में जनपदीय एन्टी थेफ्ट व थाना इटवा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना इटव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 190/2026 धारा 305A,331A, 317(2) BNS से सबंन्धित अभियुक्त हरीश मौर्य पुत्र नरेश मौर्य निवासी ग्राम लगईडीह सरोथर कठौतिया थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर व आकाश कुमार पुत्र जयंती प्रसाद निवासी ग्राम मनीजोत थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर तथा सर्वेश त्रिपाठी पुत्र सूर्यमणि त्रिपाठी निवासी ग्राम लगईडीह सरोथर कठौतिया थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर को शुक्रवार को बदलिया चौराहा से गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से 1 एचपी का लैपटॉप, 1 एलसीडी मॉनिटर, 1 एप्पल मोबाइल, 1 सैमसंग मोबाइल, 1 वीवो मोबाइल व 1000 रुपए नगद बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्णकर न्यायालय रवाना किया गया ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 ओ0पी0 मिश्रा प्रभारी एन्टी थेफ्ट टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।उ0नि0हरिओम कुशवाहा, उ0नि0 सुनील कुमार त्रिपाठी व उ0नि0 सुरेश कुमार थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर ।उ0नि0 शशिकान्त प्रभारी सर्विलास सेल जनपद सिद्धार्थनगर ।आरक्षी राकेश मौर्या, आरक्षी संजीव कुमार, आरक्षी मनीष कुमार, आरक्षी रमाकांत यादव, थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर ।हे0का0 जनार्दन प्रजापति, हे0का0 इन्द्रेश यादव, हे0का0 रमेश कुमार, हे0का0 धर्मेन्द्र, का0 अभिनन्दन सिंह एन्टी थेफ्ट टीम जनपद सिद्धार्थनगर शमिल रहे।
#UPNews #BreakingNews #HindiNews #PoliceInvestigation #CrimeNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #PoliceAction #SiddharthnagarPolice #ThreeArrested #ItwaNews #SurveillanceTeam #TheftCase #ItwaPolice #AntiTheftTeam \#SiddharthnagarNews #BNSAct #TheftBusted #DeliveryPointLimited #WarehouseTheft #LaptopRecovered #AppleMobile #SamsungMobile #VivoMobile #ElectronicsRecovery


Comments