विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर ईवीएम जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को बताई मतदान प्रक्रिया

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को ईवीएम और वीवीपैट का कराया व्यावहारिक प्रदर्शन, डमी मतदान कर युवाओं ने समझी मशीनों की कार्यप्रणाली

विवेक शर्मा Picture
Published On

जिला संवाददाता फ़िरोज़ाबाद

फिरोजाबाद।

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय परिसर में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहली बार मतदान करने जा रहे युवा मतदाताओं और स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट की कार्यप्रणाली तथा मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं युवा मतदाताओं से संवाद करते हुए ईवीएम और वीवीपैट का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया। उन्होंने भारतीय निर्वाचन प्रणाली की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर प्रकाश डालते हुए मतदान प्रक्रिया में उपयोग होने वाली मशीनों की तीनों इकाइयों के महत्व को समझाया।

छठ पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट, एसपी अभिषेक वर्मा ने किया छठ घाटों का निरीक्षण Read More छठ पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट, एसपी अभिषेक वर्मा ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर ईवीएम जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को बताई मतदान प्रक्रिया

श्रीभूमि जिले के आदर्श कृष्णानगर मॉडल विलेज में एयरटेल नेटवर्क की बदहाल स्थिति, 4G सेवा भी ठीक से उपलब्ध नहीं Read More श्रीभूमि जिले के आदर्श कृष्णानगर मॉडल विलेज में एयरटेल नेटवर्क की बदहाल स्थिति, 4G सेवा भी ठीक से उपलब्ध नहीं

जिलाधिकारी ने बताया कि कंट्रोल यूनिट मतदान प्रक्रिया का प्रमुख हिस्सा है। यह पीठासीन अधिकारी के पास रहती है और मतदान की प्रक्रिया को नियंत्रित करती है। कंट्रोल यूनिट के माध्यम से बैलेट यूनिट सक्रिय होती है तथा डाले गए मतों का रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है। मतगणना के समय भी इसी इकाई के माध्यम से परिणाम प्राप्त किए जाते हैं।

बिस्कोहर में खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकली Read More बिस्कोहर में खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकली

उन्होंने बताया कि कंट्रोल यूनिट से अनुमति मिलने के बाद मतदाता बैलेट यूनिट पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम और चुनाव चिह्न के सामने लगे नीले बटन को दबाकर मतदान करते हैं। इसके बाद वीवीपैट के माध्यम से मतदाता अपने मत की पुष्टि कर सकते हैं।

वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझाते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान के तुरंत बाद इसकी स्क्रीन पर एक पर्ची लगभग सात सेकंड तक दिखाई देती है। इस पर्ची पर उम्मीदवार की क्रम संख्या, नाम और चुनाव चिह्न अंकित होता है, जिससे मतदाता यह देख सकते हैं कि उनका वोट किस उम्मीदवार के पक्ष में दर्ज हुआ है।

जिलाधिकारी ने युवाओं से आह्वान किया कि 'आपका वोट, आपका भविष्य' है। उन्होंने कहा कि सभी युवा आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का निर्भीक होकर प्रयोग करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम जिले की पांचों तहसीलों में आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने स्वयं डमी मतदान कर ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना जायसवाल, उप जिलाधिकारी अवधेश निगम, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान सहित बड़ी संख्या में युवा मतदाता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments