भारत
टूण्डला में समाजसेवियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रशस्ति पत्र, प्रदेश के विकास में योगदान के लिए किया सम्मानित
भाजपा शिविर कार्यालय पर सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री के संदेश में समाज निर्माण में जनभागीदारी को बताया महत्वपूर्ण
विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला
टूण्डला।
नगर के एटा रोड स्थित भाजपा शिविर कार्यालय पर सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में कार्य करने वाले समाजसेवियों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से योगदान देने वाले लोगों की सराहना करते हुए प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोग अपने सेवा कार्यों, अनुभव और सकारात्मक प्रयासों के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। ऐसे लोगों का योगदान विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण है।प्रशस्ति पत्र में मुख्यमंत्री ने शिक्षा, संस्कार, नैतिकता, तकनीक और सामाजिक जागरूकता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षित, संस्कारवान और जागरूक समाज से तैयार होती है। समाज के अनुभवी एवं कर्मठ लोगों का मार्गदर्शन प्रदेश की विकास यात्रा को गति प्रदान करता है।
.jpeg)
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया।इस अवसर पर सम्मानित समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के योगदान को सम्मान मिलना उनके लिए गौरव की बात है। यह सम्मान उन्हें समाजहित में और अधिक ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
Read More नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, शपथ ग्रहण के साथ टूण्डला प्रेस क्लब ने दिखाई संगठनात्मक एकजुटताइस मौके पर प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, प्रेमपाल धनगर, शिव सिंह चक, हनुमंत सिंह बघेल, आकाश शर्मा, नीलम दिवाकर, शिव शंकर शर्मा, संजय चक, पवन चक, दिनेश गुप्ता, ओमेंद्र बघेल, प्रमोद कुमार, बृंदावन लाल गुप्ता, अमित गुप्ता, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया सचिन जैन, गोपाल कृष्ण अग्रज जैन, अनंत प्रताप सिंह, शशांक प्रताप सिंह, राकेश शंखवार, विपिन शिवहरे, रेनू उपाध्याय, महिपाल निषाद, ब्रजवीर चौहान, महावीर बघेल, राधाकृष्ण यादव, विनोद पाल सिंह, मनप्रीत सिंह कीर, हनी जादौन, दीपक ठेनुआ,सतेंद्र यादव, प्रशांत शर्मा, अरविंद राघव, अखिलेश गौतम, आशा पोरवाल, शुभम सैनी, योगेंद्र चौहान, विवेक वर्मा, हरीश चौधरी, लीना मदाननीलम, दिवाकर,जया शर्मा और ज्योति किरण राजपूत सहित अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।


Comments