कबड्डी और वॉलीबॉल में दमखम दिखाएंगे सर्वोदय विद्यालयों के खिलाड़ी

18-19 नवंबर को जिला और 26-28 नवंबर को जोन स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं, सीनियर वर्ग के विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत होने वाली इन स्पर्धाओं में सीनियर वर्ग के विद्यार्थी अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताएं जिला से लेकर जोन स्तर तक आयोजित होंगी।

प्रतियोगिताओं का पहला चरण 18 और 19 नवंबर को जिला स्तर पर होगा। इसके बाद 26 से 28 नवंबर तक जोन स्तर के मुकाबले कराए जाएंगे। दोनों खेलों में सीनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ उनमें टीम भावना, अनुशासन और खेल भावना विकसित करना है।

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

प्रतियोगिताओं के सुचारु संचालन के लिए विभाग ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिला स्तर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी और जोन स्तर पर संयुक्त अथवा उप निदेशक समाज कल्याण नोडल अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य आयोजन की व्यवस्थाएं संभालेंगे। प्रतियोगिता के बाद विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों का विवरण समाज कल्याण निदेशालय को भेजा जाएगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें