सिविवि कपिलवस्तु में बौधित्व रोजगार मेले का किया गया आयोजन : 25 अभ्यर्थियों का चयन हुआ

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु  में उत्तर प्रदेश शासन के सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय प्रांगण में बौधित्व रोजगार संगम मेले का आयोजन किया गया

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर।
 
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु  में उत्तर प्रदेश शासन के सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय प्रांगण में बौधित्व रोजगार संगम मेले का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कपिलवस्तु विधान सभा क्षेत्र के विधायक  श्याम धनी राही ने इस अवसर पर कहा  कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा पारदर्शी चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आए दिन विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है। 
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो कविता शाह ने कहा कि रोजगार मेला विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए एक स्वर्णिम अवसर है, जिसका उन्हें भरपूर लाभ उठाना चाहिए।  उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने अंतिम वर्ष में ही रोजगार संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। साक्षात्कार का सामना करने के लिए स्वयं को तैयार करें तथा अपने व्यक्तित्व में परिपक्वता विकसित करें। उन्होंने सीवी बनाने, साक्षात्कार की तैयारी करने और अपनी योग्यता एवं कौशल को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
 
इस अवसर पर उपस्थित सांसद प्रतिनिधि  रमेश गुप्ता ने भी रोजगार मेले के आयोजन को युवाओं के भविष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल बताया तथा ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं और रोजगार प्रदाता संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया।
 
सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में लगभग 11 कंपनियों एवं संस्थानों ने प्रतिभाग किया। इनमें फॉक्सकॉन, टाटा, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बीमा सखी योजना सहित विभिन्न संस्थान एवं उद्योग विभाग की स्वरोजगार संबंधी योजनाएं शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि सेवायोजन विभाग, विश्वविद्यालय एवं विभिन्न कंपनियों के संयुक्त प्रयास से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।
 
विवि के परामर्श एवं प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ आशुतोष वर्मा ने बताया कि आज के रोजगार संगम मेला में लगभग 600 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग लिया । कार्यक्रम के दौरान रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों से संवाद करने, रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त करने तथा अपनी योग्यता के अनुरूप अवसरों को समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर विवि के कुलसचिव डॉ अश्विनी  कुमार , विज्ञान संकायध्यक्ष प्रो प्रकृति राय, कला  संकायध्यक्ष प्रो नीता यादव , वाणिज्य   संकायध्यक्ष प्रो सौरभ , डॉ आशुतोष श्रीवास्तव , डॉ रक्षा , डॉ किरण , डॉ विमल वर्मा सहित समस्त शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे ।  
 
रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
 
रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों की चयन प्रक्रिया के माध्यम से कुल 25 अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त हुआ। इनमें काजल सिंह, प्रगति, महक मिश्रा, मुस्कान गुप्ता, खुशबू रस्तोगी एवं माया का चयन आईफोन कंपनी, बेंगलुरु के लिए हुआ, जबकि वतन मौर्य, अंकिता विश्वकर्मा एवं निशा चौधरी का चयन टाटा मोटर्स में हुआ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें