नवीनतम
फीचर्ड
भारत
तेज रफ्तार वाहनों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 349 वाहनों के काटे चालान
शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया
कानपुर। शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग-34, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 और गंगा बैराज पर इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात कर ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों की निगरानी की गई। अभियान के तहत रविवार 15 नवंबर को कुल 349 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एनएच-34 पर दो, एनएच-19 पर दो तथा गंगा बैराज पर एक इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात किया गया है। इनके माध्यम से निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।
रविवार को हुई कार्रवाई में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 11 ट्रक, 13 बस और 136 चार पहिया एवं दोपहिया समेत कुल 160 वाहनों का ओवरस्पीडिंग में चालान किया गया। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर तीन ट्रक, दो बस और 99 चार पहिया एवं दोपहिया समेत कुल 104 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा गंगा बैराज पर 85 वाहनों को तेज गति से चलाने के मामले में चालान किया गया।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं, ओवरटेक हमेशा दाहिनी ओर से करें तथा यातायात संकेतों का पालन करें। शराब पीकर वाहन चलाने से भी बचें।
यातायात पुलिस का कहना है कि नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की सुरक्षा और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान बचाने के लिए भी जरूरी है।
#UPNews #SwatantraPrabhat #KanpurNews #UttarPradeshNews #RoadSafety #TrafficRules #TrafficPolice #RoadAccident #KanpurTrafficPolice #Overspeeding #NH34 #NH19 #GangaBarrage #TrafficEnforcement #Kanpur #TrafficChallan #SpeedingVehicles #HelmetSafety #SeatBelt #SafeDriving #TrafficAwareness #RoadSafetyCampaign #TrafficViolation #DrunkDriving #KanpurNewsToday


Comments