भारत
टूण्डला चौराहे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक यादव का रालोद कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
ढोल-नगाड़ों के साथ पहनाई फूलमालाएं, चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन
विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला
टूण्डला ।
राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक यादव का शिकोहाबाद जाते समय टूण्डला चौराहे पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री अशोक यादव ने भारत रत्न, किसान मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।स्वागत कार्यक्रम के दौरान रालोद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आपसी एकजुटता के साथ अतिथि का अभिनंदन किया।
.jpeg)
इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष मास्टर देशराज सिंह, युवा जिलाध्यक्ष चौधरी अमर सिंह पचहरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंवर सुधीर सिंह, वरिष्ठ नेता निरंजन सिंह पौनिया, उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नेश कुमार राजौरिया, सचिव मंजीत सिकरवार, चौधरी नरेंद्र कुमार रावत, ओमप्रकाश सिंह एडवोकेट, महेंद्र सिंह जुरैल, भोला पौनिया, किशोर चौधरी, पंडित अवनीश बरुआ, संजय सिंह, मंजीत सिंह, योगेश सिकरवार, गोलू निषाद सहित सैकड़ों राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments