श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जनपद में छठ महापर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। रविवार को विभिन्न घाटों और जलाशयों पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान सूर्यदेव की उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। जनपद में छठ महापर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। रविवार को विभिन्न घाटों और जलाशयों पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान सूर्यदेव की उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की।
 
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने हरिहरपुर वरुण घाट पर आयोजित छठ पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं सीतामढ़ी, रामपुर, हरिहरनाथ मंदिर, चकवा, महावीर तालाब, जोधराज तालाब और शिवराजनाथ घाट सहित जनपद के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों और जलाशयों पर भी छठ पूजन की धूम रही। चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
 
छठ महापर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रमुख घाटों पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने विभिन्न घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा की निगरानी की।
 
प्रशासनिक सतर्कता और बेहतर समन्वय के बीच जनपद में छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हो गया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें