जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत स्व-गणना कराये जाने के संबंध मे बैठक 

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो 
 
प्रयागराज,।
 
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के अन्तर्गत स्व-गणना एवं प्रचार-प्रसार के संबंध में जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, बैंक अधिकारियों एवं विश्वविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक स्व-गणना तथा 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 तक प्रगणकों द्वारा ऐप के माध्यम से घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद प्रयागराज में स्व-गणना का कार्य स्व-गणना पोर्टल पर अपनी गणना स्वयं कर सकते हैं।
 
जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों, बैंक अधिकारियों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं छात्रावासों के विद्यार्थियों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें। स्व-गणना पूर्ण होने पर इसकी सूचना जिला मुख्यालय स्थित जनगणना कार्यालय (Census Cell) को उपलब्ध कराने तथा संबंधित फोटोग्राफ जनगणना ग्रुप एवं निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए।
 
समस्त जोन एवं चार्ज अधिकारियों को प्रचार-प्रसार माध्यम से चिन्हित सार्वजनिक स्थलों पर बैनर एवं पोस्टर लगवाकर स्व-गणना एवं जनगणना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। स्व-गणना पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति स्वयं एवं अपने परिवार की गणना कर सकता है।
 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर जिला अधिकारी (वि0/रा0) श्रीमती विनीता सिंह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम, जिला जनगणना अधिकारी, सहायक निदेशक (जनगणना) श्री जितेन्द्र श्रीवास्तव, समस्त नोडल अधिकारी, विभागाध्यक्ष, बैंक अधिकारी, विश्वविद्यालयों के प्राचार्य, समस्त इंजीनियरिंग कॉलेज एवं जनगणना कार्य से जुड़े समस्त चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें