नवीनतम
राजनीति
भारत
जवाबी कीर्तन के मुकाबले में कलाकारों ने मन मोहा
राजकीय डिग्री कॉलेज के सामने आयोजित आदर्श महालक्ष्मी पूजन समारोह में बृहस्पतिवार रात जवाबी कीर्तन का आयोजन हुआ
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर) ।
राजकीय डिग्री कॉलेज के सामने आयोजित आदर्श महालक्ष्मी पूजन समारोह में बृहस्पतिवार रात जवाबी कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें भिंड (मप्र) की कल्पना द्विवेदी और कानपुर के लालमन चंचल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। समिति के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कलाकारों को सम्मानित किया।
कल्पना द्विवेदी ने वंदना के बाद फिल्मी अंदाज में सवाली कीर्तन पेश किया, जिसका लालमन चंचल ने पौराणिक कथाओं व फिल्मी धुनों पर आधारित कीर्तन से सटीक जवाब देकर मनमोह लिया । गुरुवार भोर चार बजे तक चले मुकाबले में निर्णायक मंडल के सुधीर कुमार त्रिपाठी व भयंकर सिंह जिद्दी ने दोनों कलाकारों को संयुक्त रूप से विजयी घोषित कर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में इटवा, डुमरियागंज, बढ़नी व बलरामपुर के उतरौला, गैसड़ी, पचपेड़वा और तुलसीपुर से बड़ी संख्या में श्रोता पहुंचे। इस दौरान प्रमोद मिश्रा, इंद्रेश पांडेय, कमलेश प्रताप सिंह, गोपेश दुबे, धीरज राय आदि मौजूद रहे।
#UPNews #HindiNews #Siddharthnagar #SwatantraPrabhat #KanpurNews #HinduFestival #UttarPradeshNews #BalrampurNews #SiddharthnagarNews #Itwa #CulturalProgram #Domariyaganj #BhajanKirtan #ReligiousProgram #ReligiousCelebration #MahalakshmiPuja \#Biskohar #AdarshMahalakshmiPuja #JawabiKirtan #KirtanCompetition #KalpanaDwivedi #LalmanChanchal #Bhind #DevotionalMusic #Uttarula


Comments