त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल

छठ पूजा सहित आगामी पर्वों के मद्देनजर इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर और आईसीयू की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। छठ पूजा और आगामी त्योहारों के दौरान लोगों को निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। संभावित भीड़, सड़क दुर्घटनाओं, आगजनी और अन्य आपातकालीन घटनाओं को देखते हुए सभी राजकीय एवं स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालयों और उनसे संबद्ध अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा गया है।

चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग की महानिदेशक नेहा शर्मा ने इस संबंध में सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों, निदेशकों और संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने के साथ मरीजों को तत्काल और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर रहेंगे पूरी तरह सक्रिय

सभी चिकित्सा संस्थानों को इमरजेंसी विभाग, ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू, बर्न यूनिट और ऑपरेशन थिएटर पूरी तरह क्रियाशील रखने को कहा गया है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की तत्काल जांच और आवश्यक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

कारसेवक गोलीकांड को लेकर अखिलेश पर बरसे भाजपा एमएलसी सुभाष यदुवंश Read More कारसेवक गोलीकांड को लेकर अखिलेश पर बरसे भाजपा एमएलसी सुभाष यदुवंश

दवाओं और मेडिकल स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता

योगी सरकार की नीतियों से यूपी बना निवेश का पसंदीदा केंद्र : नरेंद्र मित्तल Read More योगी सरकार की नीतियों से यूपी बना निवेश का पसंदीदा केंद्र : नरेंद्र मित्तल

त्योहारों के दौरान चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों और तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती भी की जाएगी। इसके अलावा आवश्यक दवाओं, इंजेक्शन, ड्रेसिंग और प्लास्टर सामग्री, आपातकालीन उपचार किट तथा ऑक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गोरखपुर में मत्स्य परियोजना कार्यालय खोलेगा मलेशिया का वर्ल्डफिश सेंटर Read More गोरखपुर में मत्स्य परियोजना कार्यालय खोलेगा मलेशिया का वर्ल्डफिश सेंटर

वेंटिलेटर, मॉनिटर और अन्य जीवनरक्षक उपकरणों को चालू हालत में रखने के साथ ब्लड बैंक से समन्वय कर रक्त एवं रक्त अवयवों की उपलब्धता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।

एंबुलेंस और चिकित्सा सहायता केंद्रों की व्यवस्था

गंभीर मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस और अन्य परिवहन सुविधाएं सक्रिय रखने तथा रेफरल व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जिला प्रशासन, पुलिस और आयोजकों के समन्वय से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, चिकित्सा दल और एंबुलेंस तैनात किए जाएंगे। जरूरत के अनुसार अस्पतालों के आसपास चिकित्सा सहायता केंद्र भी बनाए जाएंगे।

अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की होगी समीक्षा

चिकित्सा संस्थानों को अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा और आपातकालीन निकास व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। फायर अलार्म, अग्निशमन उपकरण, जनरेटर और विद्युत पैनल की कार्यशीलता जांचने के साथ अस्पताल परिसर में स्वच्छता, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है।

इसके साथ ही सभी संस्थानों को अपनी आपदा प्रबंधन योजना की समीक्षा करने और सामूहिक दुर्घटना की स्थिति में बड़ी संख्या में घायलों के उपचार के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानाचार्यों और निदेशकों को व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण कर निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने तथा किसी गंभीर घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने को कहा गया है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें