नवीनतम
फीचर्ड
भारत
भोजपुरी में मुख्यमंत्री योगी ने दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं
बोले- मातृशक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है छठ पर्व, हर बेटी को मिले सुरक्षा और युवाओं को रोजगार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीडियो संदेश के माध्यम से प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की भोजपुरी में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से सभी के सुख, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की।
मुख्यमंत्री ने भोजपुरी में कहा कि छठ महापर्व मनाने वाले सभी भाई-बहनों को इस पावन पर्व की हार्दिक बधाई। छठी मैया और भगवान सूर्यदेव की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश में ऐसा वातावरण तैयार हुआ है, जहां हर व्यक्ति अपनी आस्था और परंपरा के अनुसार पर्व-त्योहार मना सकता है।
योगी ने छठी मैया से प्रार्थना की कि हर मां-बहन का जीवन सुखमय हो, बेटियों को सुरक्षा मिले और प्रत्येक परिवार में खुशहाली आए। किसानों के खेत लहलहाएं, युवाओं को रोजगार मिले तथा उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुए। उन्होंने पूर्वांचल, बिहार सहित देश-दुनिया में रहने वाले सभी परिवारों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ''जय छठी मैया, जय भगवान सूर्यदेव।''
मातृशक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है छठ
मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि छठ महापर्व की सबसे बड़ी शक्ति माताएं और बहनें हैं। वे तीन दिनों तक निर्जला व्रत रखकर परिवार, संतान और समाज के कल्याण के लिए तपस्या करती हैं। यह पर्व भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण है। आज देश-दुनिया के हर कोने में छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं।
Read More समाजसेवी श्यामा प्रसाद और उनके इंजीनियर पुत्रों ने 500 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजन सामग्रीसांस्कृतिक विविधता ही उत्तर प्रदेश की पहचान
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान किसी एक भाषा या क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी सांस्कृतिक विविधता और एकात्मता ही प्रदेश की असली ताकत है। उन्होंने छठी मैया से प्रदेशवासियों के कल्याण, किसानों की समृद्धि, युवाओं के रोजगार और प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।


Comments