बैंक में घुसा बंदर, एक घंटे तक मचाया उत्पात; दस्तावेज फाड़े, ग्राहकों में दहशत

कस्बे के नई बाजार मोहल्ला स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा में अचानक बंदर घुसने से अफरा-तफरी मच गई

Abhinav Shukla Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के नई बाजार मोहल्ला स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा में अचानक बंदर घुसने से अफरा-तफरी मच गई। बंदर ने करीब एक घंटे तक बैंक परिसर में उत्पात मचाया। इस दौरान लोन काउंटर समेत अन्य काउंटरों पर रखे जरूरी दस्तावेज फाड़ दिए और सामान इधर-उधर बिखेर दिया। पेन व चाबियां भी उठाकर फेंक दीं।
 
बंदर के उत्पात से बैंक कर्मचारियों में दहशत फैल गई। बैंक में लेनदेन के लिए लाइन में लगे ग्राहक भी डरकर बाहर निकल आए। सुरक्षा गार्ड ने बंदर को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह काबू में नहीं आया।
 
शाखा प्रबंधक सुनीता देवी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक के सुरक्षा गार्ड की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बंदर को बाहर निकाला। इसके बाद बैंक का कामकाज सामान्य हो सका।
 
बैंक कर्मचारी अवंतिका सिंह ने बताया कि बंदर के अंदर घुस आने से कर्मचारियों और ग्राहकों में भय का माहौल बन गया था। बंदर के बाहर निकलने के बाद ही राहत मिली और कामकाज सुचारू रूप से शुरू हो पाया

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें