नदी किनारे बालू में दबाकर रखा था महुआ और लहन, पुलिस ने किया नष्ट

मेजा थाना क्षेत्र के बलुहा गांव में नदी किनारे बालू में दबाकर रखा गया महुआ और लहन पुलिस ने बरामद कर नष्ट कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से हजारों लीटर लहन के साथ शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो 
 
प्रयागराज।
 
 मेजा थाना क्षेत्र के बलुहा गांव में नदी किनारे बालू में दबाकर रखा गया महुआ और लहन पुलिस ने बरामद कर नष्ट कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से हजारों लीटर लहन के साथ शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए।
 
ग्रामीणों के मुताबिक, नदी किनारे कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं। लोगों को आशंका हुई कि बालू के अंदर कुछ सामान छिपाया गया है। जांच करने पर प्लास्टिक के बड़े गैलन और डिब्बे मिले, जिनमें महुआ और अन्य रासायनिक मिश्रण रखा हुआ था।
 
सूचना मिलने पर मेजा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी किनारे तलाशी अभियान चलाया। बालू के टीलों की खुदाई करने पर कई डिब्बे और कंटेनर बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, इनमें महुआ और लहन दबाकर रखा गया था, जिसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में किया जाना था।
 
पुलिस ने मौके पर मिले लहन और कंटेनरों को नष्ट कर दिया। साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें