रोडवेज बस ने वैगनआर कार में पीछे से मारी टक्कर

तीन लोग बाल-बाल बचे

Abhinav Shukla Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। बांदा बहराइच हाईवे पर आनापुर मोड़ के निकट रविवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने आगे चल रही एसयूवी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए।
 
हालांकि एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फतेहपुर निवासी राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव परिवार के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। आनापुर मोड़ के पास फतेहपुर डिपो की तेज रफ्तार बस ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीनों लोगों को चोट नहीं आई।
 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बस को कोतवाली लाए जाने से यात्रियों को परेशानी हुई। बाद में परिचालक ने यात्रियों को अलग अलग बसों में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। बस चालक राजेश कुमार ने बताया कि आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी थी। इससे बस की टक्कर हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कोतवाली लाया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें