एनईपी के पांचों कौशल मानक लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

प्रोजेक्ट प्रवीण में वित्तीय कौशल और उद्यमिता के नए मॉड्यूल शामिल, 515 विद्यालयों के दो लाख विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ, 13 नवंबर। उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत व्यावसायिक शिक्षा के सभी पांच कौशल मानकों को अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल कर देश में पहली बार यह उपलब्धि हासिल की है। इसके तहत प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, सॉफ्ट स्किल, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल कौशल, वित्तीय जागरूकता और उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ योजना में वित्तीय कौशल और उद्यमिता विकास के दो नए मॉड्यूल जोड़े गए हैं। मिशन निदेशक पुलकित खरे की पहल पर शामिल किए गए इन मॉड्यूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शुरुआती स्तर से ही बचत, वित्तीय प्रबंधन, आर्थिक निर्णय लेने और स्वरोजगार की संभावनाओं से परिचित कराना है।

एनईपी-2020 में स्कूली शिक्षा के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण को जोड़ने पर जोर दिया गया है। इसके तहत तकनीकी कौशल, सॉफ्ट स्किल, एआई एवं डिजिटल दक्षता, वित्तीय कौशल और उद्यमिता विकास को प्रमुख मानक बनाया गया है। उत्तर प्रदेश ने प्रोजेक्ट प्रवीण के माध्यम से इन सभी को एकीकृत प्रशिक्षण व्यवस्था का हिस्सा बनाया है।

अब 218 घंटे का होगा कौशल प्रशिक्षण

भाई दूज पर तिलक का मुहूर्त सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट Read More भाई दूज पर तिलक का मुहूर्त सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट

योजना के तहत विद्यार्थियों को पहले न्यूनतम 180 घंटे का तकनीकी कौशल, 30 घंटे का सॉफ्ट स्किल और चार घंटे का एआई एवं डिजिटल प्रशिक्षण दिया जा रहा था। अब इसमें दो घंटे का वित्तीय कौशल और दो घंटे का उद्यमिता विकास प्रशिक्षण भी जोड़ दिया गया है। इस तरह विद्यार्थियों को कुल 218 घंटे का प्रशिक्षण मिलेगा।

मनमोहन सिंह की ईमानदारी पर था भरोसा, इसलिए बनाया प्रधानमंत्री: सोनिया गांधी Read More मनमोहन सिंह की ईमानदारी पर था भरोसा, इसलिए बनाया प्रधानमंत्री: सोनिया गांधी

वित्तीय कौशल के तहत उन्हें बचत, धन प्रबंधन और आर्थिक फैसले लेने की बुनियादी जानकारी दी जाएगी। वहीं, उद्यमिता मॉड्यूल के माध्यम से व्यवसाय शुरू करने और स्वरोजगार के अवसरों को समझने में मदद मिलेगी।

योगी सरकार की नीतियों से यूपी बना निवेश का पसंदीदा केंद्र : नरेंद्र मित्तल Read More योगी सरकार की नीतियों से यूपी बना निवेश का पसंदीदा केंद्र : नरेंद्र मित्तल

515 विद्यालयों के दो लाख विद्यार्थियों का लक्ष्य

मिशन निदेशक पुलकित खरे के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश के 515 विद्यालयों के करीब दो लाख विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के साथ अटल आवासीय विद्यालय, सर्वोदय विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शामिल हैं।

योजना के तहत कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्कूली शिक्षा और रोजगार के बीच की दूरी कम करना तथा विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है।

स्कूली शिक्षा के साथ आत्मनिर्भरता पर जोर

प्रोजेक्ट प्रवीण के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप व्यावहारिक कौशल सिखाने पर जोर दिया जा रहा है। पांचों मानकों को शामिल किए जाने से उन्हें तकनीकी और डिजिटल दक्षता के साथ आर्थिक समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, भविष्य में स्वरोजगार अपनाने और अपना उद्यम स्थापित करने के लिए भी शुरुआती जानकारी मिलेगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें