ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुबरा जगदीशपुर में ट्रैक्टर चालक का शव शुक्रवार की सुबह खेत में मिलने पर सनसनी फैल गई

Abhinav Shukla Picture
Published On

प्रयागराज न्यूज़ 
 
यागराज।
 
 नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुबरा जगदीशपुर में ट्रैक्टर चालक का शव शुक्रवार की सुबह खेत में मिलने पर सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी।
 
भाई लाल प्रजापति (50) पुत्र बांकेलाल प्रजापति निवासी दुबरा जगदीशपुर खेती करने के साथ ट्रैक्टर का चालक था। बीती रात वह खेत की जुताई के लिए घर से निकला था। 
 
सुबह करीब पाच बजे दूसरे ट्रैक्टर का चालक मृतक के खेत में हरी खाद गिरने गया तो भाई लाल का शव खेत में पड़ा था और ट्रैक्टर करीब 25 मीटर दूर खड़ा मिला। जानकारी मिलते मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते पुलिस मौके पर आ गई। मृतक के मुंह में कई  कई जाहिरा चोट के निशान देखे गए। आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति द्वारा ट्रैक्टर चालक की हत्या कर दी गई। वहीं मौके पर मृतक का एक बाएं पैर का चप्पल तथा शर्ट की टूटी हुई बटन मिली। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी। परिजन की तहरीर पर पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेज दिया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें