नवीनतम
फीचर्ड
भारत
सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया सुरक्षित यातायात का संदेश
16 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जाएगा
भदोही। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने जागरूकता बाइक रैली एवं प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
16 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनना होगा।
इस दौरान छात्र-छात्राओं, भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों तथा अधिकारियों ने बाइक रैली में प्रतिभाग कर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राम सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल अभियान तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। यातायात नियमों का पालन और सामूहिक जागरूकता ही बहुमूल्य जीवन की रक्षा कर सकती है।
कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक, यातायात उपनिरीक्षक राकेश सिंह, परिवहन विभाग के गौरव त्रिपाठी, राहुल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं आमजन मौजूद रहे।
#UPNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #LatestNews #TrafficSafety #RoadSafety #TrafficRules #TrafficPolice #BhadohiNews #RoadSafetyAwareness #RoadAccidentPrevention #TransportDepartment #HelmetSafety #SafeDriving #TrafficAwareness #RoadSafetyCampaign #SeatBeltSafety #Bhadohi #RoadSafetyIndia #RoadSafetyFortnight2026 #TrafficAwarenessRally #BhadohiTraffic #BikeRally #SafeRoads #DrivingSafety


Comments