घाटमपुर में छठ पूजा की तैयारियां, एसडीएम और एसीपी ने किया निरीक्षण

घाटमपुर नगर में छठ पूजा पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधा जनक माहौल में पूजा अर्चना की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतन्त्र प्रभात संबाददाता
 
कानपुर ग्रामीण।
 
घाटमपुर नगर में छठ पूजा पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधा जनक माहौल में पूजा अर्चना की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है , आपको बताते चलें कि घाटमपुर नगर के मां कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर स्थित तालाब का एसडीएम अविचल प्रताप सिंह और एसीपी कृष्ण कांत यादव ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया, इस दौरान तालाब की , साफ़ सफाई,
 
सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मंदिर परिसर स्थित तालाब पर पहुंचे एसडीएम अविचल प्रताप सिंह, एसीपी कृष्ण कांत यादव, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, और विद्युत विभाग के एसडीओ मौजूद रहे , अधिकारियों ने छठ पूजा के दौरान तालाब परिसर में होने वाली भीड़ को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने का निर्देश दिए,, साथ ही तालाब के आसपास साफ सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया, अधिकारियों ने कहा कि छठ पूजा आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है,,, ऐसे में व्रती महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो,इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा ,, इसके लिए नगर पालिका, पुलिस और विद्युत विभाग समेत संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं,,
 
प्रशासन की ओर से घाट पर साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था,की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम दुरूस्त किए जा रहे हैं,, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग संयुक्त कार्ययोजना के तहत् तैयारियां पूरी करेंगे,, ताकि छठ पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें