केन्द्रीय कार्यकारिणी उ०प्र० सहकारी लेखा परीक्षक संघ की मीटिंग हई
राजधानी लखनऊ में आज दिनांक 14-11-26 को जवाहर भवन (इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ भवन) में केन्द्रीय कार्यकारिणी उ० प्र० सहकारी लेखा परीक्षक संघ की मीटिंग हुई
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज दिनांक 14-11-26 को जवाहर भवन (इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ भवन) में केन्द्रीय कार्यकारिणी उ० प्र० सहकारी लेखा परीक्षक संघ की मीटिंग हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चन्द्र गौतम ने की, जिसमें कार्यकारिणी द्वारा मुख्य निम्न मांगें रखी गयीं। सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी को राजपत्रित किया जाना।
हमारे यहाँ 4600 ग्रेड पे का कोई पद नहीं है के कारण इसे डेड किया जाय। CAG की प्रीआरटी (Priority) के आधार पर A.A.O के ज्वाइनिंग तिथि से 4 वर्ष सेवा के पश्चात उसे 5400 ग्रेड पे दिया जाना। नव नियुक्त लेखा परीक्षकों का विज्ञापन नियमावली संशोधन के पहले का होने के आधार पर इसमें शिथिलीकरण करते हुए उन्हें ज्ये०ले०प० (ज्येष्ठ लेखा परीक्षक) तीन वर्ष में किया जाय। बैठक के दौरान उ० प्र० लेखा एवम् लेखा परीक्षा सेवा परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष, सुशील कुमार 'बच्चा' ने अपने उद्बोधन में कहा है कि सहकारी समितियों एवं पंचायतों उ०प्र० के लेखा परीक्षकों की जो जायज मांगें हैं,
उनको प्राथमिकता के आधार पर दूर कराने के प्रयास किया जायेगा। बैठक के दौरान अशोक कुमार,अंकुर मिश्रा, मानसी पाल, अरुण सिंह, डा० गुरुदेव सिंह, कैलाश गिरी, अभिषेक प्रताप सिंह अनूप रावत, अजय कुमार, सौरभ द्विवेदी, सौरभ राय, दीपक सिंह, शैलेश यादव, चन्दन कुमार, अश्विनी कुमार, विकाश सिंह, रणधीर सिंह आदि शामिल रहे।
#UPGovernment #SwatantraPrabhat #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #GovernmentEmployees #AuditService #EmployeeUnion #CooperativeAuditors #CooperativeSocieties #AuditOfficers #AssistantAuditOfficer #AAO #GazettedStatus #GradePay #5400GradePay #4600GradePay #AuditorsDemand #AccountsAndAudit #CooperativeAudit #AuditorPromotion #SeniorAuditor #ServiceRules #EmployeeMeeting


Comments