नवीनतम
फीचर्ड
भारत
साधु नगर-कश्मीरी फार्म के पास नदी में रात के अंधेरे में अवैध खनन का खेल जारी
खनन माफिया के हौसले बुलंद, प्रशासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान
सितारगंज। (दीपक भारद्वाज) क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। साधु नगर स्थित कश्मीरी फार्म के पास नदी में रात के अंधेरे में कथित तौर पर अवैध खनन का खेल लगातार जारी है। खनन करने वाले लोग रात के अंधेरे का फायदा उठाकर नदी से बड़े पैमाने पर उपखनिज निकाल रहे हैं। इससे जहां सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं नदी का प्राकृतिक स्वरूप भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय स्तर पर सामने आ रही तस्वीरों और शिकायतों के अनुसार नदी में कई स्थानों पर गहरे-गहरे गड्ढे बन गए हैं। लगातार खनन किए जाने से नदी का तल असमान हो गया है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे भविष्य में हादसों का कारण भी बन सकते हैं।
बताया जा रहा है कि रात के समय खनन गतिविधियां संचालित होने के कारण इन पर निगरानी रखना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। इसके बावजूद सवाल उठ रहा है कि संबंधित विभागों की ओर से नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। यदि समय रहते अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई गई तो नदी क्षेत्र को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है।
अवैध खनन से सरकार को राजस्व की हानि होने के साथ ही पर्यावरण और नदी के अस्तित्व पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर नदी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कराने, रात के समय गश्त बढ़ाने और अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में कब तक कार्रवाई करते हैं और नदी में हो रहे कथित अवैध खनन पर किस तरह अंकुश लगाया जाता है।
local news uttarakhand news environmental protection Environmental Damage River Conservation Natural Resources #SwatantraPrabhat Illegal Mining Mining Investigation Mining Department Illegal Sand Mining Mining Mafia River Pollution Sitarganj News Deepak Bhardwaj Uttarakhand Mining News Illegal Mining Activities Kashmiri Farm Sadhu Nagar River Mining Government Revenue Loss Night Mining Illegal Mineral Extraction Deep Pits in River Mining Crackdown


Comments