48 घंटे के भीतर सास-बहू की मौत से कुशमौरा गांव में पसरा मातम, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

बहू की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी मौत, अगले दिन खेत में काम करते समय सास ने तोड़ा दम; मजदूरी कर परिवार चलाने वाले अशोक के सामने बच्चों के पालन-पोषण की चिंता

Abhinav Shukla Picture
Published On

निगोहां। निगोहां थाना क्षेत्र के कुशमौरा गांव में एक ही परिवार में 48 घंटे के भीतर सास और बहू की मौत से कोहराम मच गया। एक गरीब मजदूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां की मौत के बाद दो मासूम बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। वहीं, पत्नी और मां को खोने के बाद परिवार का मुखिया अशोक कुमार प्रजापति बेसहारा बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। हालांकि पुलिस की जांच में दोनों महिलाओं की मौत अलग-अलग तारीखों में हुई है और दोनों घटनाओं के बीच कोई प्रत्यक्ष संबंध सामने नहीं आया है।

जानकारी के मुताबिक, कुशमौरा गांव निवासी अशोक कुमार प्रजापति की 36 वर्षीय पत्नी अनीता की तबीयत 29 अक्टूबर से खराब चल रही थी। परिजनों ने उनका इलाज बलरामपुर चिकित्सालय, सिविल अस्पताल और बाद में निगोहां स्थित कल्याणी अस्पताल में कराया। काफी प्रयासों के बावजूद नौ नवंबर को उपचार के दौरान अनीता की मौत हो गई। परिवार अभी बहू की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि 12 नवंबर को उनकी 62 वर्षीय सास मंगला देवी पत्नी सूर्यनारायण की भी अचानक मौत हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक, मंगला देवी शाम करीब पांच बजे खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं। कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों ने इसे उम्र और प्राकृतिक कारणों से हुई मौत बताया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

एक ही परिवार में दो महिलाओं की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। अनीता अपने पीछे 12 वर्षीय बेटे प्रांशु और आठ वर्षीय हिमांशु को छोड़ गई हैं। परिजनों के मुताबिक, दोनों बच्चे मानसिक रूप से कमजोर हैं। अशोक कुमार प्रजापति मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में पत्नी और मां को खोने के बाद अब उनके सामने दोनों बच्चों की देखभाल और भविष्य संवारने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

गोरखपुर :ग़ोला में दीपावली पर हुड़दंग करने वालों पर गोला पुलिस का शिकंजा, 29 गिरफ्तार Read More गोरखपुर :ग़ोला में दीपावली पर हुड़दंग करने वालों पर गोला पुलिस का शिकंजा, 29 गिरफ्तार

शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलने पर निगोहां थाना प्रभारी रवींद्र कुमार पुलिस बल और हल्का प्रभारी के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि जांच में दोनों महिलाओं की मौत अलग-अलग तारीखों में होना सामने आया है। अनीता की मौत नौ नवंबर को अस्पताल में उपचार के दौरान हुई थी, जबकि उनकी सास मंगला देवी की मौत 12 नवंबर को हुई। दोनों घटनाओं के बीच किसी प्रकार का प्रत्यक्ष संबंध नहीं मिला है।

शुआट्स में ‘नेक्सस-2026’ की धूम, रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा समारोह Read More शुआट्स में ‘नेक्सस-2026’ की धूम, रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा समारोह





About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें