मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने वितरित किए टैबलेट

केशव मौर्य बोले- युवाओं को डिजिटल संसाधनों से जोड़ना सरकार का लक्ष्य, ब्रजेश पाठक ने सकारात्मक सोच अपनाने का किया आह्वान

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों के मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर टैबलेट वितरित किए।

मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने वितरित किए टैबलेट

लाभार्थियों में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की एमबीबीएस छात्रा सिमरन गुप्ता, एकेटीयू की एमबीए छात्रा सृष्टि शुक्ला, उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज के एमएससी छात्र दिव्यम श्रीवास्तव, एसजीपीजीआई की पीएचडी नर्सिंग छात्रा नाजरीन खान और केजीएमयू की नेहा मोहन शामिल रहीं।

मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने वितरित किए टैबलेट

छठ पूजा के लिए लखनऊ में 110 घाट तैयार, सफाई से लेकर सुरक्षा तक पुख्ता इंतजाम Read More छठ पूजा के लिए लखनऊ में 110 घाट तैयार, सफाई से लेकर सुरक्षा तक पुख्ता इंतजाम

इसके अलावा महाराजा बिजली पासी राजकीय महाविद्यालय के लेखराज विश्वकर्मा, एसआर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के रविंद्र सिंह मौर्य, लखनऊ विश्वविद्यालय के अतुलित पांडेय, सीएमएस महाविद्यालय के हर्षित यादव और अभिजीत कुमार को भी टैबलेट दिए गए।

शहीदों की वीरांगनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित, दशकों पुराने त्याग और संघर्ष को मिला सम्मान Read More शहीदों की वीरांगनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित, दशकों पुराने त्याग और संघर्ष को मिला सम्मान

मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने वितरित किए टैबलेट

छठ में भेदभाव तलाशने वाले समाज और संस्कृति के दुश्मन : योगी Read More छठ में भेदभाव तलाशने वाले समाज और संस्कृति के दुश्मन : योगी

सीतापुर के जगदेव सिंह महाविद्यालय की प्रतिमा देवी, ग्रीनफील्ड कॉलेज के अमित कुमार और अभिषेक कुमार तथा उन्नाव की मान्या श्रीवास्तव को भी योजना का लाभ मिला।

मोबाइल और टैबलेट निर्माण का प्रमुख केंद्र बना प्रदेश: केशव मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए काम कर रही है।

मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने वितरित किए टैबलेट

योजना के तहत 25 लाख युवाओं को टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं, जबकि इससे पहले करीब 60 लाख युवाओं को डिजिटल उपकरण दिए जा चुके हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने के लिए संसाधनों की कमी न हो और सभी को समान अवसर मिलें।

मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने वितरित किए टैबलेट

उन्होंने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश की पहचान कट्टा और बम बनाने वाली फैक्ट्रियों से जोड़ी जाती थी, लेकिन अब प्रदेश मोबाइल और टैबलेट निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। युवा डिजिटल संसाधनों के माध्यम से नवाचार, तकनीक और रोजगार के नए अवसरों से जुड़ रहे हैं।

मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने वितरित किए टैबलेट

उन्होंने युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और पांच अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। साथ ही स्वामी विवेकानंद के संदेश 'उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको' को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेगा उत्तर प्रदेश: ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास, बुनियादी ढांचे, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से नकारात्मकता छोड़कर सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की।

मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने वितरित किए टैबलेट

उनके अनुसार, चिकित्सा शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए विस्तार से युवाओं के लिए नए अवसर बने हैं। उन्होंने जाति, धर्म और संप्रदाय की सीमाओं से ऊपर उठकर एकजुटता के साथ प्रदेश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

युवा सशक्तीकरण और तकनीकी विकास पर जोर: नंदी

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने कहा कि किसी भी प्रदेश की वास्तविक प्रगति युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों से तय होती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था, प्रशासन और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में हुए बदलावों से निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं।

मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने वितरित किए टैबलेट

वर्तमान समय में ज्ञान, कौशल और तकनीक युवाओं की सबसे बड़ी पूंजी हैं। ऐसे में योजना के तहत दिए जा रहे टैबलेट विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और उनके कौशल को विकसित करने में सहायक होंगे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें