दिव्यांग बच्चों को वितरित किए गए 275 सहायक उपकरण, 269 बच्चों का हुआ था पंजीकरण

हाथवंत के एसएमजी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ उपकरण वितरण शिविर, एलिम्को कानपुर की टीम ने बांटे ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर सहित विभिन्न उपकरण

विवेक शर्मा Picture
Published On

राजू उपाध्याय जिलासंवाददाता फ़िरोज़ाबाद 

फिरोजाबाद।

राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, निशातगंज लखनऊ के निर्देश एवं जिलाधिकारी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में बुधवार को कक्षा एक से आठ तक के विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण वितरण शिविर का आयोजन एसएमजी पब्लिक स्कूल, हाथवंत में किया गया। शिविर में कुल 269 बच्चों का उपकरण प्राप्त करने के लिए पंजीकरण हुआ था। कानपुर से आई एलिम्को की टीम ने बच्चों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए। शिविर में 17 ट्राईसाइकिल, 74 टीएलएम किट, 64 व्हीलचेयर, 7 सीपी चेयर, 12 कैलिपर्स, 32 हियरिंग एड, 43 रोलेटर, 10 ब्रेल किट, 10 सुगम्य कैन तथा 6 वाकिंग स्टिक का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. संजीव कुमार, ग्राम प्रधान मोरध्वज सिंह, विद्यालय प्रबंधक दिनेश गुप्ता तथा जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अजय कुमार पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन स्पेशल एजुकेटर मृदुल किशोर ने किया।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मोरध्वज सिंह ने दिव्यांग बच्चों को उपकरण प्रदान करते हुए अभिभावकों से कहा कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं तथा बच्चों को दिए गए उपकरणों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। स्पेशल एजुकेटर्स और सरकार बच्चों के साथ हैं।

विशिष्ट अतिथि डॉ. संजीव कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए अभिभावकों से उपकरणों की उपयोगिता समझने और उनका सही तरीके से इस्तेमाल कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि समेकित शिक्षा के अंतर्गत स्पेशल एजुकेटर्स बच्चों को शैक्षिक सहयोग देने के साथ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनके विकास में योगदान करते हैं।

डीएल के नाम पर बस्ती में अवैध वसूली का आरोप, दलालों के जरिए लाइसेंस बनवाने का खेल जारी Read More डीएल के नाम पर बस्ती में अवैध वसूली का आरोप, दलालों के जरिए लाइसेंस बनवाने का खेल जारी

विद्यालय प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने कार्यक्रम में सहयोग करते हुए दिव्यांग बच्चों से संबंधित किसी भी प्रकार की आवश्यकता में मदद का आश्वासन दिया। वहीं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अजय कुमार पांडेय ने समेकित शिक्षा एवं उपकरण वितरण शिविर के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रयागराज में 14 लाख रुपये लेकरशं Read More प्रयागराज में 14 लाख रुपये लेकरशं

इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर्स संजीव सिंह, मृदुल किशोर, सुबोध सागर, राकेश मिश्रा, सच्चिदानंद, कृपाशंकर, अटल सिंह, प्रद्युम्न शर्मा, दिनेश सिंह, अनिल सिंह, अमरेश सिंह, सत्यप्रकाश द्विवेदी, सुभाषचंद्र, सर्वेश कुमार, सुरेश यादव, शिवेंद्र कुमार, कप्तान सिंह, शादाब अली, शैलेंद्र सिंह, नवीन चतुर्वेदी, स्नेहलता, अनामिका शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

वीर शिरोमणि बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती समारोह Read More वीर शिरोमणि बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती समारोह

Post Comments

Comments