वीर में नए ओपी का विधिवत उद्घाटन, डीएसपी बोले- अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

धनरुआ थाना क्षेत्र का भौगोलिक दायरा बड़ा होने से लिया गया निर्णय, शराब, बालू माफिया, चोरी और लूट की घटनाओं पर रहेगी विशेष नजर

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

धनरुआ / मसौढ़ी (पटना)। धनरुआ थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने वीर में नए ओपी (आउटपोस्ट) की शुरुआत की है। बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) आशीष राज ने फीता काटकर नए ओपी का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर डीएसपी आशीष राज ने कहा कि धनरुआ थाना क्षेत्र का भौगोलिक दायरा काफी बड़ा है। ऐसे में वीर में ओपी खुलने से पुलिस को क्षेत्र में बेहतर निगरानी रखने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि नए ओपी के माध्यम से अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। विशेष रूप से शराब कारोबार, बालू माफिया, चोरी और लूट जैसी आपराधिक घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

डीएसपी ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस के साथ आम नागरिकों का सहयोग भी बेहद जरूरी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

अब ग्रामीणों को थाना जाने की नहीं होगी परेशानी

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली फिर अव्वल, पीलीभीत दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर Read More सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली फिर अव्वल, पीलीभीत दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर

वीर में नए ओपी के शुरू होने से आसपास के गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब छोटी-बड़ी घटनाओं और शिकायतों के लिए ग्रामीणों को धनरुआ थाना तक की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर ही पुलिस को सूचना देना और समस्याओं का समाधान कराना आसान होगा। इससे पुलिस की पहुंच गांवों तक मजबूत होगी और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।

सीएम योगी सोमवार को करेंगे जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ Read More सीएम योगी सोमवार को करेंगे जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

उद्घाटन समारोह में धनरुआ थानाध्यक्ष अमित कुमार, वीर ओपी अध्यक्ष रौशन कुमार सहित पंचायत के मुखिया, सरपंच, उपमुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार : योगेंद्र उपाध्याय Read More खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार : योगेंद्र उपाध्याय

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें