सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के दिए निर्देश डाटा फीडिंग में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

Abhinav Shukla Picture
Published On

संत रविदास नगर भदोही,:-  नवागत जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों तथा पोर्टल पर डाटा फीडिंग की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान कुछ विभागों की प्रगति अपेक्षानुरूप नहीं पाए जाने तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित डाटा फीडिंग लंबित होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागीय कार्यों में तेजी लाते हुए लंबित डाटा फीडिंग को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं की नियमित निगरानी करें तथा प्रगति में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करें।

बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सड़कों का निर्माण एवं अनुरक्षण, ओडीओपी टूलकिट एवं वित्त पोषण योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पोषण अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, जननी सुरक्षा योजना, विद्युत बिल सुधार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान सेतु विभाग के व्यय की प्रगति कम पाए जाने तथा राजकीय निर्माण निगम की परियोजनाओं की स्थिति पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही छह लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभागीय रैंकिंग एवं प्रदर्शन संकेतक शासन की प्राथमिकताओं को दर्शाते हैं। अतः जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, वे तत्काल कार्ययोजना तैयार कर अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी पोर्टल पर योजनाओं से संबंधित सही एवं अद्यतन डाटा समय से फीड कराएं। डाटा फीडिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना तथा विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।

बैठक में  संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें