घाटमपुर में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा किया छठ व्रत,

घाटमपुर लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे और अंतिम दिन सोमवार को क़स्बा स्थित मां कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर के तालाब घाट पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की,, सुबह होते ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
 
कानपुर ग्रामीण।
 
घाटमपुर लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे और अंतिम दिन सोमवार को क़स्बा स्थित मां कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर के तालाब घाट पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की,, सुबह होते ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी, महिलाओं ने भगवान सूर्य की उपासना कर परिवार की सुख सम्रद्धि और संतान की लंबी आयु की कामना की ,व्रती महिलाएं सुबह से ही पूजा की तैयारियों में जुट गई,,सिर पर फल फूल और सामाग्री से सजी डलिया लेकर महिलाएं तालाब घाट पर पहुंची,,इस दौरान छठी मइया के पारंपरिक गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया,,,
 
महिलाओं ने तालाब के पानीं में खड़े होकर उगते सूर्य की पहली किरण के साथ अध्यॅ दिया,, इसके बाद छठी मइया की विधि विधान से पूजा अर्चना कर परिवार के कल्याण की प्रार्थना की,,,
 
पूजा के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली,घाट पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की मौजूदगी रही,, परिवार के अन्य लोग भी पूजा में शामिल हुए और व्रती महिलाओं का सहयोग किया,,,,अध्यॅ देने के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को पवॅ की शुभकामनाएं दी,,इसी के साथ चार दिवसीय छठ‌महापवॅ का समापन हो गया,व्रती महिलाओं ने 36 घंटे तक निर्जला उपवास रख कर कठिन व्रत पूरा किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें