नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सिद्धार्थनगर में बाइक बेकाबू होकर पलटी, युवक की मौत
इस मामले में थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि सूचना दर्ज कर जांच की जा रही है।
सिद्धार्थनगर। जिले के पथरा बाजार थाना क्षेत्र के खदरी गांव के 36 वर्षीय विनोद सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल के सामने अचानक जानवर आ गया था।
जानकारी के अनुसार विनोद सिंह पुत्र राम दुलारे सिंह सोमवार को मोटरसाइकिल से जा रहे थे। बघनी गांव की आगे बन्धे पर गांव के आगे जानवर सामने आने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्हें गंभीर चोटें आईं।
परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विनोद सिंह के परिवार में पत्नी विनिता सिंह व बेटा शिवम सिंह(17)और बेटी अन्नू सिंह (15) हैं।घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने पथरा बाजार थाने में प्रार्थना पत्र दिया।
इस मामले में थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि सूचना दर्ज कर जांच की जा रही है।
#UPNews #BreakingNews #HindiNews #Siddharthnagar #PoliceInvestigation #LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #SiddharthnagarNews #SiddharthnagarPolice #RoadSafety #AccidentNews #RoadAccident #DistrictHospital #BikeAccident #Bike दुर्घटना # युवककीमौत #VinodSingh #PathraBazar #PathraBazarPolice #Khदरीगांव # सड़कहादसा #MotorcycleAccident #UncontrolledBike #AnimalOnRoad


Comments