नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बिस्कोहर में लक्ष्मी पूजा समारोह में कलाकारों ने भजन गाए और हनुमान जी की झांकियां पेश की
नगर पंचायत बिस्कोहर में राजकीय डिग्री कॉलेज के सामने आयोजित सात दिवसीय श्री आदर्श महालक्ष्मी पूजन समारोह में बुधवार रात देवी जागरण हुआ
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
नगर पंचायत बिस्कोहर में राजकीय डिग्री कॉलेज के सामने आयोजित सात दिवसीय श्री आदर्श महालक्ष्मी पूजन समारोह में बुधवार रात देवी जागरण हुआ। लखनऊ से आए कोमल म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। भजन गायिका ज्योति गोस्वामी, गायक अंशु गोस्वामी और पंडित सौरभ शुक्ला ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके भजनों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे।
इस दौरान कलाकारों ने गणेश, राम दरबार, हनुमान, राधा-कृष्ण, मां काली और शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत कीं। शिव तांडव की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। मां लक्ष्मी का भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम में प्रमोद मिश्रा, गोपेश दूबे, धीरज राय, चंद्र प्रकाश गुप्ता, कमलेश सिंह, इंद्रेश पांडेय, सचिन गुप्ता, प्रिंस पांडेय, विपुल सिंह और राजाबाबू कौशल सहित समिति के कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद रहे।
#UPNews #Siddharthnagar #LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #SiddharthnagarNews #BiskoharNews #ReligiousEvent #SiddharthnagarLatestNews #ReligiousNews #DevotionalProgram #RadhaKrishna #MahalakshmiPujan #MahalakshmiPuja #DeviJagran #BhajanSandhya #BhaktiSangeet #LakshmiDarbar #GaneshVandana #RamDarbar #Hanuman #MaaKali #ShivParvati #ShivTandav #BiskoharNewsUpdate


Comments