प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के लिए  स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

यदि इन महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव शंकरगढ़ में सुनिश्चित कर दिया जाए तो क्षेत्र के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी

हर्षिता यादव  Picture
Published On

प्रयागराज। शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रमुख यात्री ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी के नेतृत्व में क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने स्टेशन अधीक्षक को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कामायनी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस और सूबेदारगंज-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का शंकरगढ़ स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग की गई
 
।ज्ञापन में कहा गया कि शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित है। यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन कई महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांग उठाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
 
वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी एवं प्रदीप सिंह ने कहा कि शंकरगढ़ क्षेत्र में सीमेंट प्लांट और विद्युत प्लांट सहित कई औद्योगिक प्रतिष्ठान संचालित हैं, जहां हजारों कर्मचारी कार्यरत हैं। ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण कर्मचारियों और आम यात्रियों को प्रयागराज,मानिकपुर अथवा अन्य रेलवे स्टेशनों से यात्रा करनी पड़ती है। यदि इन महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव शंकरगढ़ में सुनिश्चित कर दिया जाए तो क्षेत्र के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।
 
उन्होंने रेलवे प्रशासन से जनहित में मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।इस मौके पर प्रदीप सिंह,त्रिजुगी कांन्त मिश्रा,कृष्ण कुमार सिंह, रियाजुद्दीन खान ,हरिशंकर सिंह, एसपी सिंह ,समरजीत सिंह, दिनेश द्विवेदी, हरिशंकर श्रीवास्तव, मसूरिया दिन वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें