सीईआईआर पोर्टल की मदद से 24.60 लाख के 147 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद

सीईआईआर पोर्टल पर रैंकिंग में जनपद का उल्लेखनीय सुधार हुआ है।अप्रैल माह की 40वीं रैंक से सितंबर माह में 5वीं रैंक प्राप्त कर 35 पायदान की लगाई छलांग ली है

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
प्रतापगढ़।
 
सीईआईआर पोर्टल पर रैंकिंग में जनपद का उल्लेखनीय सुधार हुआ है।अप्रैल माह की 40वीं रैंक से सितंबर माह में 5वीं रैंक प्राप्त कर 35 पायदान की लगाई छलांग ली है।अक्टूबर माह में पोर्टल पर जनरेट हुई ट्रेसेबिलिटी के सापेक्ष 79 प्रतिशत मोबाइल फोन बरामद करने में प्रतापगढ़ पुलिस को सफलता मिली है।
 
साइबर टीमों एवं सर्विलांस सेल द्वारा अक्टूबर माह में कुल 147 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख 60 हजार रुपये है। गुम मोबाइल फोन पाने पर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे और वे जनपद की पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें