ओखला में झील के जल शोधन संयंत्र का जलशक्ति मंत्री ने किया उद्घाटन

यमुनोत्री परिसर में 27 नक्षत्रों के प्रतीक स्वरूप लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा पर दिया जोर

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। जल संरक्षण, स्वच्छ जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और पहल की है। जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को नई दिल्ली के ओखला स्थित यमुनोत्री परिसर में झील के पानी के शोधन एवं शुद्धिकरण के लिए स्थापित जल शोधन संयंत्र का उद्घाटन किया।

ओखला में झील के जल शोधन संयंत्र का जलशक्ति मंत्री ने किया उद्घाटन

इस संयंत्र की स्थापना का उद्देश्य झील के पानी की गुणवत्ता में सुधार करना और जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना है। इसके संचालन से जल शोधन व्यवस्था मजबूत होने के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। यह पहल प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर परिसर में नक्षत्र वाटिका भी विकसित की गई। इसके अंतर्गत भारतीय ज्योतिष परंपरा में वर्णित 27 नक्षत्रों के प्रतीक स्वरूप 27 अलग-अलग प्रजातियों के वृक्ष लगाए गए। यह पहल भारतीय सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को प्रकृति से जोड़ने के साथ जैव विविधता और हरित क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देगी।

अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को केशव मौर्य ने दी बधाई Read More अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को केशव मौर्य ने दी बधाई

कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जल संसाधनों के संरक्षण, पानी की गुणवत्ता बनाए रखने और आधुनिक तकनीक से जल शोधन व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल प्रबंधन और जल संरक्षण के प्रयासों से प्राकृतिक संसाधनों का सतत उपयोग सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

सटीक जनगणना से बनेगी विकसित उत्तर प्रदेश की कार्ययोजना : योगी Read More सटीक जनगणना से बनेगी विकसित उत्तर प्रदेश की कार्ययोजना : योगी

इस दौरान सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग, मुख्य अभियंता (सज्जा एवं सामग्री प्रबंधन) उपेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता यमुना संगठन दिनेश सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

तकनीकी अड़चनों के बावजूद तीन लाख लोगों के खातों में पहुंचा मानदेय Read More तकनीकी अड़चनों के बावजूद तीन लाख लोगों के खातों में पहुंचा मानदेय

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें