नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
नागमलपुर सहकारी समिति में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने शुक्रवार को ज्ञानपुर विकासखंड के साधन सहकारी समिति नागमलपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद एवं बीज की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यूरिया एवं डीएपी के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और संबंधित अभिलेखों की जांच की। साथ ही किसानों से सीधे संवाद कर खाद की उपलब्धता एवं वितरण को लेकर फीडबैक लिया।
निरीक्षण के दौरान समिति पर खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडार उपलब्ध मिला। जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि जनपद की सभी सहकारी समितियों और निर्धारित वितरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार समय से खाद एवं बीज मुहैया कराया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी समितियों पर यूरिया एवं डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखें। खाद की मांग और आपूर्ति पर नियमित निगरानी की जाए, ताकि किसानों को जरूरत के समय खाद के लिए परेशान न होना पड़े।
डीएम ने समिति सचिव को खाद एवं बीज का वितरण पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से कराने तथा स्टॉक रजिस्टर सहित सभी अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा और कृषि कार्यों की निरंतरता जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। खाद एवं बीज की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी एवं समिति कर्मचारी मौजूद रहे।
#UPNews #DistrictMagistrate #AgricultureNews #Farmers #AgricultureDepartment #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #BhadohiNews #ShaileshKumar #KisanNews #UttarPradeshAgriculture #FarmersWelfare #CooperativeSociety #FarmerNews #Bhadohi #DMBhadohi #Gyanpur #Nagmalpur #FertilizerAvailability #Urea #DAP #FertilizerDistribution #SeedAvailability #FertilizerStock #FertilizerSupply


Comments