नवीनतम
राजनीति
भारत
दलित युवक के साथ चार लोगों ने मछली पकड़ने को लेकर की मार पीट
क्षेत्र के मऊ गांव में तालाब से मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों द्वारा मछली पकड़ने गए दलित युवक के साथ मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है
महराजगंज/रायबरेली। क्षेत्र के मऊ गांव में तालाब से मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों द्वारा मछली पकड़ने गए दलित युवक के साथ मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने महराजगंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पूरे अचली गांव निवासी अजय कुमार द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार वह मजदूरी के साथ-साथ तालाब से मछलियां पकड़कर उन्हें बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।
आरोप है कि शुक्रवार दोपहर में वह मऊ राजस्व ग्राम स्थित हंस तालाब में मछलियां पकड़ रहा था, तभी जितेन्द्र जायसवाल, विनोद कुमार, लव यादव और बड़कऊ वहां पहुंचकर मछली पकड़ने पर एराज जताया और हिस्सा मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मां-बहन की गंदी गालियां दीं और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जान बचाकरभागने पर आरोपियों ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। जाते वक्त आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया तहरीर मिली है घटना की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
#UPNews #BreakingNews #HindiNews #LawAndOrder #PoliceInvestigation #CrimeNews #LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #RaebareliNews #UPCrimeNews #PoliceComplaint #CasteDiscrimination #AssaultCase #MaharajganjPolice #FightingCase \#Maharajganj #DalitYouth #DalitAtrocity #CasteAbuse #ThreatToLife #FishingDispute #PondDispute #MauVillage #AjayKumar


Comments