11 हजार दीपों से जगमगाया गोरखनाथ मंदिर, शहीदों को किया नमन

सीएम योगी ने प्रज्ज्वलित किया पहला दीप, शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हर्षिता यादव  Picture
Published On

गोरखपुर। दीपावली के अगले दिन सोमवार की शाम गोरखनाथ मंदिर परिसर शहीदों की स्मृति में 11 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। अवसर था भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 'एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम का। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने भीम सरोवर के समीप पहला दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री के दीप प्रज्ज्वलित करते ही मंदिर परिसर दीपों की स्वर्णिम आभा से आलोकित हो उठा। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दीप जलाकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर मंदिर परिसर के मुक्ताकाशी मंच पर देशभक्ति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम का उत्साह भर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम संयोजक एवं भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष लोकगायक राकेश श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

दिव्य दीपावली मेले में दिखा दिव्यांगजनों का हुनर, स्वावलंबन को मिला मंच Read More दिव्य दीपावली मेले में दिखा दिव्यांगजनों का हुनर, स्वावलंबन को मिला मंच

इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, काशी से आए जगद्गुरु संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा और कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे Read More पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें