समाजसेवी श्यामा प्रसाद और उनके इंजीनियर पुत्रों ने 500 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजन सामग्री

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा व सेवा भाव के साथ किया गया वितरण, एकमा सहित सीमावर्ती मांझी प्रखंड के श्रद्धालुओं को मिला लाभ

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

एकमा (सारण)। लोक आस्था के अनुष्ठान के दौरान छठी माता व सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर नगर पंचायत एकमा बाजार के वार्ड संख्या-12 में समाजसेवी श्यामा प्रसाद एवं उनके युवा समाजसेवी दो पुत्रों इंजीनियर देवानंद कुमार और इंजीनियर रवि कुमार की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस पुनीत सेवा कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के लगभग 500 छठ व्रती महिला-पुरुषों को छठ पूजा की आवश्यक सामग्री शुक्रवार को उपलब्ध कराई गई।

इस दौरान पूजन सामग्री प्राप्त करने के लिए नगर पंचायत एकमा बाजार के विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों के अलावा रसूलपुर व परसागढ़ सहित सीमावर्ती मांझी प्रखंड के नचाप, कलान, लालपुर, खानपुर, सरयूपार आदि गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच बांस की बनी सूपली सहित छठ पूजा में उपयोग होने वाली मौसमी फलों व विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया।

पूजन सामग्री पाकर छठ व्रतियों के चेहरे पर खुशी और संतोष दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि छठ जैसे पवित्र महापर्व पर जरूरतमंद व्रतियों को पूजन सामग्री उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। इससे श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान भास्कर एवं छठी मईया की आराधना करने में सहयोग मिलता है।समाजसेवी श्यामा प्रसाद और उनके इंजीनियर पुत्रों ने 500 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजन सामग्री

इस अवसर पर समाजसेवी श्यामा प्रसाद ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ सामाजिक समरसता, सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। जरूरतमंद छठ व्रतियों की सेवा करना उनके परिवार के लिए सौभाग्य की बात है। वहीं इंजीनियर देवानंद कुमार और इंजीनियर रवि कुमार ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे।
पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम कंस्ट्रक्शन के निदेशक ई देवानंद कुमार, दिव्या इंजीनियरिंग वर्क्स के निदेशक ई रवि कुमार, श्यामा प्रसाद, अरुण साह, सूरज कुमार, दीपक साह, सोनू कुमार सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहयोग किया।

दीपावली और छठ पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे चालू रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं Read More दीपावली और छठ पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे चालू रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें