सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली फिर अव्वल, पीलीभीत दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर

जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण और बेहतर फीडबैक से जिलों ने हासिल की उपलब्धि, शीर्ष दस में शाहजहांपुर, ललितपुर और बागपत भी शामिल

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार पर दिए जा रहे जोर का असर सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में दिखाई दिया है। अक्टूबर माह की समग्र रैंकिंग में बरेली ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। पीलीभीत दूसरे और रामपुर तीसरे पायदान पर रहा। जिलों के प्रदर्शन का आकलन जनशिकायतों के निस्तारण, फीडबैक, विकास कार्यों और राजस्व प्रबंधन सहित विभिन्न मानकों पर किया गया।

9.37 अंक के साथ बरेली ने मारी बाजी

बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह के मुताबिक, मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जिले में विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के साथ जनशिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है। सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी कर उनकी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। अक्टूबर की रैंकिंग में बरेली को 10 में से 9.37 अंक मिले, जबकि पीलीभीत ने 9.29 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

रामपुर ने लगातार दसवें महीने मंडल में बनाई बढ़त

रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि अक्टूबर की रैंकिंग में जिले को विकास और राजस्व कार्यों की संयुक्त श्रेणी में 91.20 प्रतिशत अंक मिले हैं। 10 में से 9.12 अंक के साथ रामपुर ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद मंडल में रामपुर लगातार दसवें महीने पहले स्थान पर बना हुआ है। मंडल के अन्य जिलों में मुरादाबाद को प्रदेश में 10वां, संभल को 13वां, अमरोहा को 45वां और बिजनौर को 60वां स्थान मिला है।

शीर्ष दस में इन जिलों ने बनाई जगह

अक्टूबर की रैंकिंग में शाहजहांपुर 9.11 अंक के साथ चौथे, ललितपुर 9.10 अंक के साथ पांचवें और बागपत 9.08 अंक के साथ छठे स्थान पर रहा। हमीरपुर ने 9.05 अंक के साथ सातवां, अंबेडकरनगर ने 9.01 अंक के साथ आठवां और आजमगढ़ ने 9.00 अंक के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। वहीं मुरादाबाद 8.99 अंक के साथ दसवें पायदान पर रहा।

दिव्य दीपावली मेले में दिखा दिव्यांगजनों का हुनर, स्वावलंबन को मिला मंच Read More दिव्य दीपावली मेले में दिखा दिव्यांगजनों का हुनर, स्वावलंबन को मिला मंच

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें