नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
राय इनायत में विवाद के बाद चारपहिया वाहन में लगाई आग
आरोपी पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप!
प्रयागराज। सराय इनायत थाना क्षेत्र में सोमवार शाम आपसी विवाद के बाद एक चारपहिया वाहन में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। आग लगने से वाहन पूरी तरह जल गया। मामले में गोेलू सिंह पर आग लगाने का आरोप लगाया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 6 बजे बहादुरपुर निवासी विपिन सिंह और सिंघीपुर निवासी गोलू सिंह आपस में मौसेरे भाई बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि गोलू सिंह ने विपिन से गाड़ी मांगी थी। विपिन के इनकार करने पर दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई।
बताया गया कि गोलू ने पहले ईंट-पत्थरों से गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसके बाद विपिन ने गाड़ी की चाबी दे दी। आरोप के मुताबिक गोलू गाड़ी को सड़क पर ले गया और पास के पेट्रोल पंप से पेट्रोल लाकर वाहन पर डालकर आग लगा दी। वाहन पूर्व प्रधान ध्यान सिंह के नाम पर पंजीकृत बताया जा रहा है और आमतौर पर विपिन इसका इस्तेमाल करते थे।
सूचना मिलने पर सराय इनायत पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर कुछ देर सड़क पर आवागमन रोक दिया। पुलिस ने दमकल विभाग को भी सूचना दी, लेकिन दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही चारपहिया वाहन पूरी तरह जल चुका था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी
#UPNews #BreakingNews #HindiNews #LawAndOrder #PoliceInvestigation #CrimeNews #LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshPolice #UPCrimeNews #PrayagrajNews #PrayagrajPolice #PrayagrajCrime #CrimeUpdate #PrayagrajLatestNews #ViralNews #FireIncident #VehicleFire #Bahadurpur #AllahabadNews #SaraiInayat #CarFire #CarBurning #PetrolFire #Singhipur


Comments