योगी सरकार की नीतियों से यूपी बना निवेश का पसंदीदा केंद्र : नरेंद्र मित्तल

सीएनएच के इंडिया रीजन प्रेसिडेंट ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, कहा- ट्रैक्टर संयंत्र से मजबूत होगा औद्योगिक तंत्र और बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

हर्षिता यादव  Picture
Published On

ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए तैयार हुए अनुकूल माहौल को सीएनएच के इंडिया रीजन प्रेसिडेंट नरेंद्र मित्तल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व और सरकार की प्रगतिशील नीतियों का परिणाम बताया है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में 1,219 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले सीएनएच ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र के भूमि पूजन के अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया।

नरेंद्र मित्तल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रोत्साहन, सहयोग और औद्योगिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता से उत्तर प्रदेश में निवेश, नवाचार और उद्योगों के विस्तार के लिए नई संभावनाएं बनी हैं। प्रदेश सरकार के निरंतर सहयोग और सीएनएच पर जताए गए विश्वास ने इस परियोजना को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाई है। यही वजह है कि उद्योग जगत उत्तर प्रदेश को निवेश के एक प्रमुख केंद्र के रूप में देख रहा है।

उन्होंने कहा कि सीएनएच का यह निवेश केवल एक विनिर्माण इकाई की स्थापना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके दूरगामी आर्थिक और औद्योगिक प्रभाव होंगे। इससे प्रदेश के औद्योगिक तंत्र को मजबूती मिलेगी, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की आर्थिक प्रगति में भी योगदान देगी।

मित्तल ने कहा कि सीएनएच के लिए उत्तर प्रदेश के साथ यह साझेदारी महत्वपूर्ण है। कंपनी प्रदेश के औद्योगिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मजबूत और समृद्ध भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसित हो रहे औद्योगिक वातावरण को इस साझेदारी के लिए अनुकूल बताते हुए इसे विकास की दिशा में अहम कदम करार दिया।

गोरखनाथ मंदिर में नितिन नबीन ने किए दर्शन-पूजन Read More गोरखनाथ मंदिर में नितिन नबीन ने किए दर्शन-पूजन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें