त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बाजारों से घाटों तक रहेगी पुलिस की निगरानी

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। दीपावली, भैया दूज, देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा और छठ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से सुरक्षा, यातायात, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
 
डीएम ने स्पष्ट किया कि पटाखों की अस्थायी दुकानें बिना लाइसेंस नहीं लगेंगी। दुकानें निर्धारित सुरक्षित स्थलों पर ही संचालित होंगी। दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी, अग्निशमन यंत्र, बालू और पानी की व्यवस्था अनिवार्य होगी। धनतेरस और दीपावली पर प्रमुख बाजारों में बैरिकेडिंग, पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। एंटी रोमियो टीम और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी निगरानी करेंगे।
 
घाटों पर रस्सी बैरिकेडिंग के साथ गोताखोर और जल पुलिस की व्यवस्था की जाएगी। विद्युत विभाग को ढीले तार और खराब स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने तथा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
 
एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि पीस कमेटी और व्यापारी सुरक्षा की बैठकें हो चुकी हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर पैदल गश्त और चेकिंग बढ़ाई गई है।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें