फीचर्ड
राजनीति
सोनभद्र में एसपी के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान
लोढ़ी टोल प्लाजा पर जाम खुलवाकर यातायात कराया सुचारु
राजेश तिवारी (ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र। जनपद में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में 28/29 अक्टूबर की रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा मौजूद रहे।

अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
लोढ़ी टोल प्लाजा पर खुलवाया जाम
रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान एसपी के नेतृत्व में लोढ़ी टोल प्लाजा पर लगे जाम को खुलवाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस ने आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी दूर करने के साथ यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया।
सोनभद्र पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग एवं गश्त अभियान लगातार जारी रहेगा।


Comments