नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
400 मीटर दौड़ में अनामिका ने जीता रजत नेशनल गेम्स के लिए चयन
रायबरेली श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज ऐहार की छात्रा अनामिका ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है
लालगंज। रायबरेली श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज ऐहार की छात्रा अनामिका ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अनामिका ने 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन नेशनल गेम्स के लिए हुआ है।
प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अनामिका ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। इससे पहले भी वह 200 मीटर दौड़ में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीत चुकी हैं। लगातार दो स्पर्धाओं में पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की है। इसी प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र राज ने भी 200 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता था।
अनामिका के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधक कार्तिकेय शंकर बाजपेयी और प्रधानाचार्य अवनींद्र पांडेय ने छात्रा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनामिका की मेहनत और लगन से विद्यालय को गौरव मिला है। शिक्षक दिलीप द्विवेदी, सत्येश मिश्रा, राकेश मिश्रा, सुजीत कुमार और विकास कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षकों ने भी खुशी जताते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
raebareli news lalganj news Women in Sports sports news india Student Achievement #SwatantraPrabhat School Achievement Uttar Pradesh Sports School Sports News 200 Meter Race 400 Meter Race Silver Medal Winner Athletics Championship Girls Athletics Prayagraj Sports News Madan Mohan Malaviya Stadium Anamika Athlete Anamika Wins Silver Medal 70th State Athletics Championship UP Athletics Competition National Games Selection Shri Ganesh Vidyalaya Inter College Ehaaar News Raj Wins Bronze Medal Young Sports Talent


Comments