नवीनतम
राजनीति
भारत
तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 50 कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
16 से 30 नवंबर तक नागरिक घर बैठे कर सकेंगे स्वगणना, पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी जनगणना
सितारगंज बीआरसी सभागार सितारगंज में तीन दिवसीय जनगणना सुपरवाइजर एवं प्रगणकों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। इस प्रशिक्षण को तीन चरणों में संचालित किया गया, आज के अंतिम दिन के प्रशिक्षण के अंतर्गत समस्त मूल बिंदुओं के अंतर्गत -प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के समस्त उत्तरदायित्व कर्तव्य एवं अधिकार, मानचित्र तैयार करना ,
नजरी नक्शा बनाना, सूचनाओं की गोपनीयता, बेघरों की गणना,स्वगणना करना, पुनरीक्षण दौर, मोबाइल ऐप पर कार्य करना, परिवार के मुखिया एवं अन्य सदस्यों से क्रमशः 40 विशेष प्रश्नों को पूछने की तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं आदि समस्त बिंदुओं पर बारी-बारी से प्रशिक्षण दिया गया।इस कार्यक्रम के चार्ज अधिकारी तहसीलदार महोदय श्री हिमांशु जोशी जी, ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संदर्भदाता के रूप में श्री बदरुद्दीन सिद्दीकी एवं श्री दीपेश कुमार पंत ने बड़ी बखूबी से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया,अंतिम सत्र में 10 पर्यवेक्षकों एवं 40 प्रगणकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, चूंकि जनगणना हमारे लोकतंत्र के लिए आधार प्रदान करती है और इसके महत्व के कारण इसे भारत के संविधान में सम्मिलित किया गया है वैसे तो भारत में जनगणना 1872 में शुरू हो गई थी,वर्तमान जनगणना 2027 देश की 16वीं और स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात आठवीं जनगणना है,जनगणना गांव, कस्बा और वार्ड स्तर पर प्राथमिक आंकड़ों का सबसे बड़ा स्रोत है। भारतीय जनगणना का 150 वर्षों का इतिहास रहा है जो कि मकानों की स्थिति, सुविधाऐं एवं संपत्तियां,जनसांख्यिकी, धर्म, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,भाषा,साक्षरता एवं शिक्षा,आर्थिक गतिविधि, प्रवर्जन तथा प्रजनन जैसे विभिन्न मानकों पर सूक्ष्म स्तर के आंकड़े उपलब्ध कराती है, हालांकि एकत्रित किए गए समस्त आंकड़े अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर इस कार्यक्रम के समन्वयक श्री हृदयेश चौहान के साथ-साथ सुपरवाइजर श्री कृष्ण कुमार सिंह,उमेश चंद्र पाण्डेय,अंचल कुमार पथिक,मनोज कुमार जोशी, धनंजय कुमार सिंह, चंद्रपाल सिंह, कासिम रजा,आशु सैनी, शुभम पंत,प्रज्ञा पाण्डेय, रेनू, प्रेम आर्य, राकेश यादव, पूजा सिंह, संतोष जोशी,भूपेश कुमार, दीप चंद्र पंत, दुर्गेश पांडे, दीपिका पांडे, आशीष सैनी, रघुवर सिंह, निरंजन सिंह, आकांक्षा राजपूत आदि सभी कर्मचारी और अधिकारी गण मौजूद रहे।
#SwatantraPrabhat #UttarakhandNews #SitarganjNews #सितारगंज #CensusTraining #PopulationCensus #DigitalCensus #जनगणना2027 #भारतकीजनगणना \#Census2027 #जनगणनाप्रशिक्षण #CensusSupervisor #CensusEnumerator #प्रगणकप्रशिक्षण #पर्यवेक्षकप्रशिक्षण #BRCTraining #HimanshuJoshi #MobileAppTraining #IndianCensus #CensusIndia #DemographicData #जनसांख्यिकी #DataConfidentiality #जनगणनाड्यूटी


Comments