फीचर्ड
राजनीति
भारत
राष्ट्रीय सचिव चिंतामणि कनौजिया के प्रथम आगमन; अंबेडकर वाहिनी के पदाधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत किया
समाजवादी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने और आगामी रणनीतियों पर मंथन के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री चिंतामणि जी का रायबरेली में प्रथम आगमन हुआ।
रायबरेली, समाजवादी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने और आगामी रणनीतियों पर मंथन के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री चिंतामणि जी का रायबरेली में प्रथम आगमन हुआ।
रायबरेली पहुंचने पर समाजवादी पार्टी और अंबेडकर वाहिनी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उनका अत्यंत आत्मीय और जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यालय रायबरेली मे कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर बुके देकर राष्ट्रीय सचिव का अभिनंदन किया।
इस स्वागत समारोह का नेतृत्व *समाजवादी पार्टी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव सत्येश गौतम हाजीपुर, राष्ट्रीय सचिव अविनीत चौधरी तथा जिला अध्यक्ष अंबेडकर वाहिनी राजीव गौतम जी* ने किया। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व आई ए एस चिंतामणि कनौजिया ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, दलित व शोषित समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की । कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे माहौल में समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारेबाजी होती रही। राजेश कुमार
raebareli news Uttar Pradesh Politics उत्तर प्रदेश राजनीतिक समाचार Samajwadi Party news #SwatantraPrabhat SP National Secretary रायबरेली सपा समाचार चिंतामणि कनौजिया समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव रायबरेली सपा कार्यालय अंबेडकर वाहिनी सत्येश गौतम अविनीत चौधरी राजीव गौतम सपा कार्यकर्ताओं का स्वागत समाजवादी पार्टी संगठन बूथ स्तर पर संगठन मजबूत दलित समाज के अधिकार शोषित वर्ग की आवाज सपा संगठनात्मक रणनीति Chintamani Kanaujia Ambedkar Vahini Satyesh Gautam Avneet Chaudhary Rajiv Gautam


Comments