राजनीति
राम लीला मंचन के साथ शुरू हुआ बर्डपुर का दो दिवसीय ऐतिहासिक विराट रामलीला मेला
बर्डपुर का दो दिवसीय ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध विराट रामलीला मेला राम लीला मंचन के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा के वातावरण में शुरू हो गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
बर्डपुर का दो दिवसीय ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध विराट रामलीला मेला राम लीला मंचन के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा के वातावरण में शुरू हो गया। मेले के पहले दिन रामलीला मंचन और रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। जैसे ही प्रभु श्रीराम ने बुलडोजर पर सवार होकर रावण पर तीर चलाया और उसका वध किया, पूरा रामलीला मैदान ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। इस अनूठे दृश्य ने मेले में आए लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। बर्डपुर रामलीला मेले की शुरुआत परंपरागत तरीके से लोकतंत्र रक्षक सेनानी व पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री राम रेखा यादव के पुराने आवास से बाजे गाजे के साथ रथ निकालकर की गई।
मेले के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बर्डपुर का यह ऐतिहासिक मेला क्षेत्र की पहचान और गौरव का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री राम रेखा यादव ने इस मेले की परंपरा को स्थापित करने और उसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन के बाद उनके बड़े बेटे एवं भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव मेला समिति के साथ जिस तरह इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं, वह सराहनीय है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक और सामाजिक परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।
मेले में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए मेला प्रबंधक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि मेला हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को एक-दूसरे से मिलने-जुलने, आपसी संबंध मजबूत करने और सामूहिक रूप से उत्सव मनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि बर्डपुर के इस ऐतिहासिक मेले के आयोजन में क्षेत्र के लोगों का हमेशा सहयोग और स्नेह मिलता रहा है।
इस अवसर पर मेला अध्यक्ष शिव कुमार मोदनवाल, महामंत्री जय प्रकाश गुप्ता, मंत्री चंद्र प्रकाश धर द्विवेदी, वेद प्रकाश यादव, राम प्रसाद चौरसिया, मेला मैनेजमेंट सुमित यादव, अर्जुन मद्धेशिया, अनिल कुमार उमर वैश्य, हिमांशु यादव, सिकन्दर, रूद्र यादव, राजा मिश्रा, मनीष जायसवाल, राज कुमार, कमलेश जायसवाल, राम गोपाल, बलराज, दीपक चौरसिया, सत्य प्रकाश मद्धेशिया, हर्ष यादव, जकीउल्लाह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
siddharthnagar news Ravan Dahan सिद्धार्थनगर समाचार Shyamdhani Rahi #SwatantraPrabhat Uttar Pradesh Festival News Lord Ram Leela जय श्रीराम के जयकारे धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन बर्डपुर रामलीला मेला विराट रामलीला मेला रावण दहन कार्यक्रम बुलडोजर पर श्रीराम बर्डपुर ऐतिहासिक मेला सदर विधायक श्यामधनी राही ओम प्रकाश यादव राम रेखा यादव रामलीला मंचन उत्तर प्रदेश रामलीला भारतीय संस्कृति और परंपरा मेला समिति बर्डपुर शिव कुमार मोदनवाल जय प्रकाश गुप्ता सिद्धार्थनगर धार्मिक समाचार Bardpur Ramleela Mela


Comments