नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
आवारा कुत्तों को पकड़ने गई नगर निगम की ABC टीम से मारपीट का आरोप,।एफ आई आर दर्ज
शहर के म्योराबाद इलाके में आवारा कुत्तों को पकड़ने गई नगर निगम की एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) टीम के साथ कथित अभद्रता, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज ।
दयाशंकर त्रिपाठी
प्रयागराज। शहर के म्योराबाद इलाके में आवारा कुत्तों को पकड़ने गई नगर निगम की एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) टीम के साथ कथित अभद्रता, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि टीम के कर्मचारियों को करेली स्थित डॉग संरक्षण केंद्र में बंधक बनाकर रखा गया और केंद्र में रखे गए कुत्तों को जबरन गाड़ियों में भरकर ले जाया गया।
नगर निगम के पशु कल्याण विभाग में तैनात नायब मोहर्रिर विकास सारस्वत की तहरीर पर करेली थाने में सात नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो फुटेज भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
कोर्ट के आदेश के अनुपालन में गई थी टीम
तहरीर के मुताबिक, 26 अक्टूबर को ABC टीम म्योराबाद क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी के लिए पहुंची थी। बताया गया है कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट में स्वतः संज्ञान से दर्ज रिट याचिका और इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में पारित आदेशों के अनुपालन में की जा रही थी।
आरोप है कि स्थानीय लोगों ने टीम का रास्ता रोककर सरकारी कार्य में बाधा डाली और कर्मचारियों को धमकी दी। टीम के सदस्य विवेक यादव के मुताबिक, उन्हें फोन और व्हाट्सऐप के माध्यम से भी धमकियां दी गईं।
डॉग संरक्षण केंद्र पर हंगामा करने का आरोप
शिकायत के अनुसार, 26 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे कुछ लोग करेली स्थित डॉग संरक्षण केंद्र पहुंचे। आरोप है कि वहां कर्मचारियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई, उन्हें थप्पड़ मारे गए और करीब तीन घंटे तक अलग-अलग कमरों में बंधक बनाकर रखा गया। इसके बाद केंद्र में मौजूद कुत्तों को गाड़ियों में भरकर ले जाने का भी आरोप लगाया गया है।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने केंद्र की दीवार फांदकर छत पर चढ़ने और कर्मचारियों को धमकाने की कोशिश की। घटना का वीडियो बनाकर पुलिस को भेजे जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।
2 नवंबर को पुलिस की मौजूदगी में फिर पहुंची ABC टीम
शिकायत के मुताबिक, 2 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे पशु कल्याण अधिकारी के निर्देश पर पुलिस बल के साथ ABC टीम दोबारा म्योराबाद पहुंची। इस दौरान टीम ने करीब 13 आवारा कुत्तों को पकड़कर करेली स्थित डॉग संरक्षण केंद्र पहुंचाया।
इस मामले में वंशिका गुप्ता, पूनम डिसूजा, गोलू खान, आकांक्षा मिश्रा, मोहम्मद जीशान, आयशा और सुमित गुप्ता समेत सात लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा 15 अज्ञात लोगों पर भी ।
prayagraj police prayagraj news uttar pradesh crime news ALLAHABAD HIGH COURT prayagraj latest news police FIR Public Safety Supreme Court Order Government Work Obstruction animal welfare news Kareli Police #SwatantraPrabhat Municipal Corporation Prayagraj Myorabad News Animal Birth Control Team ABC Team Stray Dogs News Dog Protection Centre Animal Welfare Department Dog Sterilization Drive Animal Protection Dog Rescue Operation Municipal Staff Assault Dog Shelter Controversy Stray Dog Management


Comments