रेलवे ट्रैक के किनारे मिली आठ माह की बच्ची, इलाज के बाद माता-पिता को सौंपा गया

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
ब्यूरो प्रयागराज 
 
 
नैनी, प्रयागराज। नैनी और प्रयागराज रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार को रेलवे ट्रैक के किनारे करीब आठ माह की एक बच्ची घायल अवस्था में मिली। बच्ची के सिर पर हल्की चोट लगी थी। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका भेजा गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिल्ड्रेन हॉस्पिटल प्रयागराज रेफर किया गया।
 
बाद में बच्ची को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भेजा गया।28 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे रेलवे लाइन पर कार्य कर रहे मेट राम लखन को नैनी और प्रयागराज के बीच किलोमीटर संख्या 818/12 की डाउन लाइन के किनारे बच्ची पड़ी मिली। बच्ची के सिर पर हल्की चोट थी। इसके बाद हेड कांस्टेबल मोती यादव के संरक्षण में उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका पहुंचाया गया। वहां से उसे चिल्ड्रेन हॉस्पिटल और फिर स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर किया गया।
 
आरपीएफ ने माता-पिता को सौंपा।इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब दोपहर 3:40 बजे एक महिला और एक पुरुष आरपीएफ पोस्ट नैनी पहुंचे। अपनी आठ माह की बच्ची के साथ ट्रेन संख्या 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के सामान्य कोच में रंगिया से आनंद विहार की यात्रा कर रहे थे।नैनी और प्रयागराज के बीच उनकी बच्ची ट्रेन से गिर गई।
 
उन्होंने यह भी बताया कि यमुना पुल पर ट्रेन की गति धीमी होने के दौरान वे भी ट्रेन से उतर गए और बच्ची की तलाश करते हुए वहां पहुंचे।आरपीएफ कर्मियों ने बच्ची की तस्वीर दोनों को दिखाई, जिसे उन्होंने अपनी बेटी के रूप में पहचान लिया। इसके बाद दोनों को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भेजा गया, जहां हेड कांस्टेबल मोती यादव मौजूद थे। पहचान की पुष्टि होने के बाद बच्ची को उसके माता-पिता के संरक्षण में सौंप दिया गया।घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें