नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पटाखा फैक्ट्रियों और दुकानों का थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश
त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के साथ बाजारों में की पैदल गश्त
नगराम, लखनऊ। आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगराम पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। बुधवार को थाना प्रभारी ने क्षेत्र में संचालित पटाखा फैक्ट्रियों और पटाखों की दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान फैक्ट्री संचालकों और दुकानदारों को निर्धारित मानकों का पालन करने तथा आग से बचाव के लिए सभी जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस ने पटाखों के भंडारण, रखरखाव और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि नियमों की अनदेखी न की जाए और किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए, जिससे हादसे की आशंका पैदा हो।
वहीं, त्योहारों के मद्देनजर नगराम कस्बे में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आमजन में सुरक्षा का माहौल कायम करना है।
lucknow news uttar pradesh police lucknow police UP police news Law and order Lucknow Latest News Diwali 2026 Public Safety Crime Prevention Police Inspection police patrolling festival security suspicious vehicle checking #SwatantraPrabhat Safety Guidelines Fire Safety Measures Firecracker Shop Inspection Firecracker Safety Diwali Security Arrangements Nagram Police Nagram News Firecracker Factory Inspection Festival Preparedness Firecracker Storage Safety Market Security


Comments